गुजरात की 93 विधानसभी साटों के साथ ही विभिन्न राज्यों की 1 लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनाव के मतदान जारी है। मतदान शाम को 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल परिणाम (Exit Poll Results 2022) से एक अंदाजा लगेगा कि किस प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि वाकई इन चुनावों का परिणाम क्या होगा, यह 8 दिसंबर, गुरुवार को पता चलेगा जब गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ ही सभी उपचुनाव के लिए मतों की गिनती होगी। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना 7 दिसंबर को होगी। गुजरात चुनाव एग्जिट पोल 2022 के नतीजे शाम 5 बजे के बाद आने की संभावना है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद ही मीडिया चैनलों द्वारा एग्जिट पोल प्रसारित किए जा सकते हैं।
AD2
Social Plugin