बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए हर जगह प्रार्थना कर रहे हैं। शाहरुख मक्का में उमराह करने के बाद मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंच गए। शाहरुख ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और माथा टेका। बता दें कि शाहरुख खान को रविवार को कटरा में देखा गया था। वे सिक्योरिटी के साथ वैष्णो देवी पहुंचे। यहां शाहरुख के साथ उनके कुछ दोस्त भी थे। शाहरुख ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया था ताकि लोग उन्हें पहचान न पाएं।
AD2
Social Plugin