राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू…

 

 झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई और इसने सुबह के चरण में झालावाड़ शहर को पार कर लिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झालावाड़ इकाई के उन लोगों को ‘फ्लाइंग किस’ दिया जो उनकी यात्रा की झलक पाने के लिए पार्टी कार्यालय की छत पर इंतजार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने ‘जय सियाराम’ और ‘हे राम’ का नारा नहीं लगाने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था। यात्रा मंगलवार सुबह खेल संकुल से आगे बढ़ी जहां वह रात्रि विश्राम के लिए रुकी थी।