श्रीनगर: कश्मीर में 40 दिन की कड़कड़ाती ठंड की अवधि ‘चिल्लई-कलां’ शुरू होने के बाद श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात बुधवार को दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पिछली रात शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। पर्यटन स्थल पहलगाम में यह सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात भी रही।
AD2
Social Plugin