मुंबई, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान‘ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। जैसे ही फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग‘ रिलीज हुआ दीपिका की बिकिनी पर आपत्ति जताई गई। मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना था कि अभिनेत्री ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जो कि हिंदू धर्म का अपमान है। उसके बाद कुछ मुस्लिम संगठन भी सामने आए जिन्होंने गाने को मुस्लिमों का अपमान बताया। विवादों के बीच ही मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित ‘पठान‘ का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान‘ रिलीज कर दिया। अब दूसरे गाने को लेकर चोरी का आरोप लग रहा है।
यूजर्स ने धुन चुराने का लगाया आरोप
‘पठान‘ के दूसरे गाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग आलोचना कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि गाने की धुन से लेकर लिरिक्स तक में कुछ भी नया नहीं है। इस बीच कई यूजर्स ने सुखविंदर सिंह का एक गाना खोज निकाला। दावा किया जा रहा है कि इस गाने की धुन ‘झूमे जो पठान‘ से मिलती है। बस फिर क्या था यूजर्स ने गाने को लेकर ट्रोलिंग शुरू कर दी।
सुखविंदर के गाने की कॉपी ‘झूमे जो पठान‘?
शाहरुख खान ने ‘झूम जो पठान‘ की रिलीज को लेकर पोस्ट शेयर किया जिस पर एक यूजर ने कहा, ‘यह गाना फिल्म अर्जुन द वॉरियर के गाने करम की तलवार की कॉपी है। यह धोखा है और ओरिजनल कम्पोजर को क्रेडिट देना चाहिए।‘ यूजर ने गाने का लिंक भी शेयर किया। गाना सुनने पर एक बारगी ‘झूमे तो पठान‘ जैसा लगता है।
ट्रेंड कर रहा गाना
बता दें कि ‘झूमे तो पठान‘ गाने को विशाल और शेखर ने कम्पोज कया है। अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़ और विशाल-शेखर ने गाने को गाया है। इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। 22 दिसंबर को गाना रिलीज किया गया। खबर लिखे जाने तक इसे 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। गाना यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
AD2
Social Plugin