राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को मध्य प्रदेश में नौंवा दिन है। यात्रा उज्जैन के पास के गांव जहारना से सुबह शुरू हो चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा आज आगर जिले में प्रवेश करेगी। गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में एक दिन के विश्राम के बाद फिर से शुरू हुई थी। यात्रा के प्रवेश स्थल आगर सीमा सातमोरी पर स्वागत की तैयारी चल रही है। यहां कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के बीच टी-ब्रेक के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। हालांकि इस स्थिति को वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने जल्द सुधार लिया।
AD2
Social Plugin