जगदलपुर। बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़म-जूनागांव जंगल में फोर्स पर नक्सली हमले की घटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने 23 नक्सलियों के खिलाफ एनआइए की विशेष अदालत में चालान प्रस्तुत किया है। बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर तीन अप्रैल 2021 को हुई घटना में नक्सलियों ने एबुंश में फंसाकर फोर्स पर हमला कर दिया था। दावा किया जाता है कि एक हजार से अधिक नक्सली इस हमले में शामिल थे। इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ और राज्य पुलिस के 14 जवान बलिदान हुए थे। 31 जवान घायल हुए थे वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान राकेश्वर मन्हास का नक्सलियोें ने अपहरण कर लिया था। बस्तर रेंज के आईजीपी सुंदरराज ने बताया कि, बीस माओवादी कैडरों को 'फरार आरोपी के रूप में चार्जशीट किया गया है। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया और दो की गिरफ्तारी से पहले ही मौत हो गई।
AD2
Social Plugin