श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला की तबीयत खराब है। हालांकि पुलिस जांच जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया जा रहा है। इससे पूरे केस की सच्चाई पता चलेगी। इससे पहले गुरुवार सुबह पुलिस उसे दिल्ली के महरौली थाने से बाहर आई और जांच के लिए ले गई। कोर्ट की अनुमति के बाद आफताब का पोलीग्राफी और नार्को टेस्ट होना है। पहले कहा जा रहा था कि आफताब बीमार है, इस कारण उसके ये टेस्ट अभी नहीं हो सकते हैं। बता दें, आफताब ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल लिया है। इसके बाद पुलिस का काम आसान हो गया है, लेकिन हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं पर अभी भी काम होना बाकी है। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। अधिकांश टुकड़े मिल गए हैं, लेकिन उनकी जांच बाकी है। वहीं श्रद्धा का सिर अब तक नहीं मिला है। यह भी पुलिस की बड़ी चुनौती बना हुआ है।
AD2
Social Plugin