त्राटक योग अभ्यास कराया गया खिलाड़ियों को

 

बिलासपुर। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में क्रिकेट संघ बिलासपुर का अंडर-16 इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कैंप का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में संघ द्वारा शुद्ध योग केंद्र की संचालिका मोनिका पाठक के माध्यम से खिलाड़ियों को त्राटक योग अभ्यास कराया गया। इसमें करीब 35 खिलाड़ी शामिल हुए। मोनिका पाठक ने बताया कि त्राटक योग करीब 10 मिनट का अभ्यास होता है। जिसमें घी से दीया को जलाया जाता है। दीया को स्टैंड में रखकर खिलड़ियों को एकटक देखना होता है। इस दौरान आंख को बंद नहीं करना होता और लगातार आंखों को बिना पलक झपकाए खोलकर जलती हुई दीया पर ध्यान लगाकर देखना होता है। इस दौरान आंख के अंदर से आंसू निकलता है। आंसू के साथ गंदगी भी बाहर निकल जाती है। जिससे आंख पूरी तरह से साफ व स्वस्थ होती हैं।