कल विवाह पंचमी

 

 बिलासपुर। देव पंचांग के अनुसार 28 नवंबर को विवाह पंचमी है। इस दिन भगवान राम-जानकी के विवाह की परंपरा है। संस्कारधानी में राम-जानकी विवाह को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई है। मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ होगा। वहीं शहर में बड़ी संख्या में वर-वधु विवाह के बंधन में बंधेंगे। मांगलिक भवनों में जय सियाराम की गूंज सुनाई देगी।