अंबिकापुर। उत्तर पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही ठंडी शुष्क हवा के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इस सीजन में पहली बार संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री के करीब पहुंचा है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर से लगे आसपास के इलाकों और पठारी क्षेत्रों में तापमान 10 से नीचे चला गया है।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी तरह की मौसम में गड़बड़ी की संभावना नहीं है इसके चलते पश्चिमोत्तर दिशा से शुष्क हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। पिछले 48 घंटे के दौरान अंबिकापुर के न्यूनतम तापमान में रिकार्ड चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हवा की दिशा में परिवर्तन होते ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में तेज ठंड पड़ रही है।
AD2
Social Plugin